Search This Blog

Saturday, 30 September 2017

नन्हा राम, वयस्क रावण



सत्यनगर में भारत के किसी अन्य शहर कि तरह ही त्योहार खूब ज़ोर शोर से मनाये जा रहे थे । शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवदुर्गा उत्सव के तत्पश्चात ही रावण दहन के समारोह का आयोजन किया गया । अभी तक जितने भी रावण दहन समारोह हुए थे उसमें कार्यक्रम कुछ इस प्रकार होता था कि शाम से ही नन्हे बालक रामलीला का मंचन करते थे। सबसे नन्हे बालको को राम और लक्ष्मण और किशोरों को उनकी सेना का वेश धारण करा के रथ यात्रा निकाली जाती जो पूरे शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर के रावण दहन स्थल पे पहुंचती । उस ही स्थल पर बालकों से पंद्रह बीस वर्ष अधिक आयु के युवक, या प्रौढ़ आयु के पुरुष रावण व उसकी सेना का किरदार निभाते हुए राम सेना के आक्रमण की प्रतीक्षा करते । राम का रथ आते ही रामलीला के लंका काण्ड का मंचन होता और उसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदय रावण के पुतले को अग्नि बाण से मार कर दहन कर देते ।

काल कालान्तर से मुख्य अतिथि की भूमिका माननीय विधायक जी निभा रहे थे, पिछले वर्ष तक तो यही होता आ रहा था पर इस बार स्थिति थोड़ी अलग थी । विधायक जी पर कुछ समय से एक मुकदमा चल रहा था जो पंचमी को सिद्ध भी हो गया और कोर्ट से विधायक जी सीधा कारागार में जा पहुंचे थे । कोई छोटा मोटा इल्ज़ाम होता तो विधायक जी पैरोल पे बाहर आ के रावण मार के फिर अंदर चले जाते पर यह मुक़द्दमा भी गंभीर था, रेप और उसके बाद कत्ल । सत्यनगर की जनता ऐसे व्यक्ति के हाथ से रावण का वध करा के रावण के साथ अन्याय करना नही चाहती थी । आयोजक समिति के पास दूसरा मुख्य अतिथि ढूंढने का ज़्यादा समय भी नहीं था, फिर भी कुछ कर्मठ सदस्यों ने कुछ नए सुझावों पे विचार करने की कोशिश की ।

मुख्य अतिथि के रूप में इस बार उदहारण स्थापित करना बहुत ज़रूरी था । समिति किसी भी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ के लाना नही चाहती थी जिसके चरित्र पे कोई दाग हो, पहले से ही विधायक जी के कर्मो के चलते उन्हें लोग ताना मार चुके थे कि चलो इस वर्ष तो कम से कम रावण ही रावण का वध नही करेगा ।
सुपात्र खोजने का अभियान शुरू हुआ, सबसे पहला विचार सत्यनगर के एक मात्र डॉक्टर साहब को मुख्य अतिथि बनाने का आया । डॉक्टर की छवि ही भगवान स्वरूप मानी जाती है समिति की मीटिंग हुई, तर्क रखा गया कि डॉक्टर साहब ने तो कितने ही नेक काम किये हैं , वो ही सुपात्र हैं । पर इस तर्क पे भी भारी प्रहार हुआ, डॉक्टर साहब का इतिहास कुछ खराब था, पता चला कि डॉक्टर साहब क्लिनिक में गैर कानूनी रूप से भ्रूण परीक्षण करते हैं , वे इस पवित्र कार्य के लिए सुपात्र बिल्कुल नहीं हो सकते ।
अभियान ने फिर तेज़ी पकड़ी, इंजीनियर साहब पे भी करोड़ो रूपये का घोटाला करने का मुकदमा दर्ज है, स्कूल में प्रिंसिपल बच्चो के मिड डे मील पे पैसा बना जाती हैं ये बात भी किसी से छुपी ना थी ।
एक पुतले को जलाने के लिए किसको चुना जाए ये मामला इतना गहरा जाएगा किसी ने सोचा भी ना था । मंदिर कद पंडित जी फूल वाले और मिठाई वाले के साथ मिल के मालाओ और प्रसाद की रीसाइक्लिंग करते थे, छोटे से नगर में लोग तो काफी थे पर कोई ऐसा नही मिल रहा था जो छवि का बिल्कुल सुथरा हो ।
इस ही विचार विमर्श में दशहरा आ गया पर किसी के नाम पर सहमति ना बन सकी । अंत में समिति ने सर्व सम्मति से फैसला लिया कि जो नन्हा बालक रामलीला के मंचन में प्रभु राम की भूमिका निभाता है, वही पुतले का दहन भी कर देगा । इस साल ऐसे ही कर लेते है अब अगले वर्ष का अगले वर्ष से देखा जाएगा ।

जैसा विचार किया था वैसा ही हुआ । रावण दहन का समय आया , नन्हे राम ने पहले तो रावण की भूमिका का मंचन करते उस आदमी का वध किया और फिर रावण के पुतले को अग्नि बाण मार कर भस्म किया । समिति की इस पहल को जनता ने बहुत सराहा । लोगो ने समिति की बहुत प्रशंसा की कि बड़ी ही गहरी सोच दिखाई है कार्यकर्ताओं ने । जय श्री राम जय श्री राम के उद्घोष से पूरा मैदान गूंज उठा । दर्शकों ने नन्हे राम को नगद पुरुस्कारों की घोषणा भी कर दी । सभी समिति वालों ने अपनी ही पीठ थपथपाई ।

मंच के पीछे नन्हा सा बालक भी बड़ा हर्ष महसूस कर रहा था । वह पहली बार पूरे नगर के सामने ये प्रस्तुति दी थी, और लोग उसके किरदार के नाम का उद्घोष भी कर रहे थे । उसने रावण का किरदार कर रहे उस प्रौढ़ के साथ अपनी खुशी बाँटते हुए कहा - " मेरा रावण को मारना सब को बहुत पसंद आया, अब तो मैं हर वर्ष राम बना करूँगा ।"
बालक के भोलेपन को देख रावण के चेहरे पे एक मंद मुस्कान आ गयी । उसने जवाब दिया - " हाँ, तुम्हारी उम्र में मैं भी यहां राम ही था । जब तक बन सको राम ही बनना"
बालक ने विस्मय से पूछा - " सच में आप भी पहले राम थे ? फिर अब आप रावण क्यों बन गए ?"
उसने जवाब दिया - "जब व्यक्ति बड़ा हो जाता है ना, तो फिर उसे लोग राम के रूप में स्वीकार नहीं करते । लोग उसे खुद ही रावण बना देते हैं ।"

बालक कुछ ज़्यादा समझा नहीं, शायद उसका ध्यान दर्शकों के समूह से आ रहे " जय श्री राम, जय श्री राम" के नारों कि ओर था, पर उसे इतना ज़रूर समझ में आगया था कि नारे लगाने वालों में कोई भी वयस्क ऐसा नही था जो खुद राम बनने लायक हो ।


- कुलदीप

Thursday, 21 September 2017

What Makes You Feel Alive, Its meaning.

Its pretty more than often we hear the phrase “He/She/It makes me feel alive” , most commonly when the speaker is overwhelmed with an experience and hence it has become synonymous to saying that “He/She/It makes me feel happy/cheered/good”.
But if searched a little more for understanding what “Making feel alive” means, we first need to know how does it feel when something is not making us feel alive.

When something isn’t feeling alive it is not feeling anything, because to feel is a virtue of the living. Not feeling alive is equivalent to being either dead or a machine, without having any emotion or purpose. Any living thing behaving like a machine or non living object can be said not to be feeling alive.
When one is working tirelessly without thinking about the purpose he is serving, one is not feeling alive. When one is sitting idle and thinking over things which do not serve a purpose, one is not feeling alive. When one is taking an action or going to place just for the sake of it, one is not feeling alive. All the foresaid actions are comparable to the traits of a machine. To feel is the virtue of a living being. To feel in simpler terms can be expressed as experiencing an emotion.

 Any emotion can make one feel alive. Contrary to the popular belief that feeling alive is only about the positive emotions, even the negative emotions like Hate, Anger, Jealousy, Fear etc. can be said to make one feel alive because it’s only the living who can experience these emotions. Any emotion is medium of experiencing life.

Your Loved ones can make you feel alive and so can your enemies or people whom you are not very fond of. The places which seem blissful to you can make you feel alive and so can the places which you don’t like to go to. Anything which provokes a response from you, different from a natural or routine one can be said to make you feel alive. That is why we often hear about sadhus and yogis and mystics that they have transcended life. As they do not feel alive anymore, as they have surpassed their ability to react or to experience any emotion. No object, being, situation, event or place can make them feel alive. Yet they are very much breathing. It is like they have reached a level of super-consciousness where everything is zero and infinite at the same time.

This is also the reason why meditation is considered as a process that helps us maintain our control over our emotions and increase calmness, composure and if practiced regularly and for long term also helps us become a Sadhak or Yogi. Meditation makes us focus on not more than one thing and for that duration nothing makes us feel alive. Which is similar to being a machine and hence often Work is considered as Meditation , at least, for those who get so much into it that they forget about anything else or in layman's terms work like a machine.

So why is it that even when meditation and work serve the same purpose and are yet seen in different light ? It is seen in different light by the ones who are not entirely into the work they are doing and their mind is occupied with something that keeps them very much alive even during working. Ones who are so into their work that they are not aware even of their surroundings  are very much like the meditating sadhaks.

In conclusion, it can be said that “Feeling Alive” is not experiencing only the positives but also  the negatives. And when all the feelings and emotions cease to exist, one can be said to have reached a higher level of consciousness or absolute neutrality, be it through meditation or any other form of it.

Sunday, 9 October 2016


रावण का दर्पण


आखिर तुझ में ही छिपा हूँ मैं, तू मार मुझे क्या पायेगा ?
आ दिखलाऊँ दर्पण तुझको, चित्त तेरा काँप जाएगा |

छाती पर लोट जाता है सांप मेरी, जब धनुष राम उठाता है,
क्या चुभता नहीं काँटा मन में, कोई, जब तुझसे अधिक प्रशंसा पाता है ?

सूर्पनखा की नाक काटकर, शक्ति को मेरी था ललकारा,
जब वार हो प्रतिष्ठा पर, तेरा भी तो चढ़ता है पारा |

अपमान का जब बोध हुआ, प्रतिशोध का मैंने था प्रण लिया,
हुआ आहत जब स्वाभिमान, तूने भी तो है यही किया |

मारीछ को मृग, और खुद को भिक्षु, सीता हरने को किये ये छल,
जब होती है परिस्थिति विरुद्ध, तू भी तो लेता है भेस बदल |

स्त्री थी वो किसी और की फिर भी, हरने का दुस्साहस मैं हूँ करता,
जैसे पराई संपत्ति पर मोह से, अपनी दृष्टि है तू धरता |

मंदोदरी का तिरस्कार किया, अस्वीकार कर दिया उसका साथ,
नए अवसर को पा कर जैसे तू, छुड़ा लेता है पुराने रिश्तों से हाथ |

आया चेतावनी लेके जब वानर, उसकी ना मैंने एक सुनी,
अपने मन में स्वयं की शौर्य गाथा, तुझ जैसे ही मैंने भी बुनी |

दूर कर दिया देश और दृष्टि से, अपने ही भाई को मैंने तब,
सत्य का जब-जब प्याला पीया, निगल उसे पाया तू कब ?

पुत्र, प्रजा, परिवार को रणभूमि में, मरने के लिए मैंने छोड़ दिया,
लालच के वश में आके तूने जैसे, कितनो का ह्रदय तोड़ दिया |

सर्वज्ञानी हैं कहते मुझको, और कहते महाशक्तिमान हैं,
सुनने को अपना भी ऐसा वर्णन, तरसते, तेरे भी तो कान हैं |

राम बनना इच्छा नहीं, पर ये है मजबूरी तेरी,
मिल जाये पराक्रम मुझ जैसा, रावण बनने में ना होगी देरी |

पुतले कितने भी जल ले तू, तू मार मुझे नहीं पाएगा,
आखिर तुझ में ही छिपा हूँ मैं, तू राम कहाँ से लाएगा ?


- कुलदीप

Monday, 15 August 2016

तभी तुम आज़ाद हो ।

संकट का जब पहर पड़े,
विपदा की घटा छायी हो,
हुँकार भरो, उतरो रण में,
तभी तुम लक्ष्मी बाई हो ।

जैसे खड़ा रहता विशाल वृक्ष,
चाहें कितनी ही भीषण आंधी हो,
करो बदलाव वैसी ही ज़िद करके,
तभी तुम महात्मा गांधी हो ।

टेको ना घुटने तुम कभी,
ना कभी निराश हो,
रक्त को कर दो तुम अमृत,
तभी तुम नेता सुभाष हो ।

गर्जना कुछ यूँ करो,
गूंजमय सम्पूर्ण जगत हो,
सर चढ़ कर बोले इंकलाब,
तभी तुम शहीद भगत हो ।

लिए तमन्ना सरफरोशी की,
चल पड़ो जब शंखनाद हो,
शीश कटें सौ, झुके न कभी एक,
तभी तुम आज़ाद हो ।


- कुलदीप

Monday, 7 December 2015

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी ।

जब ठंड की पहली दस्तक महसूस कर हम, आज के सफ़ेद शालीन स्विचेज़ के पूर्वज उन बड़े बड़े काले स्विचों से अपनी नन्ही उँगलियों का जोर लगा के पंखा बंद कर दिया करते थे । जब सूरज ढलने के बाद ही सर्दियों का एहसास होने लगता था तो अगले ही रविवार पिता जी कोठरी में रखे स्टील की चादर से बने उस भारी भरकम सन्दूक को खोल उसमे से रज़ाई गद्दे निकाल छत पर धूप दिखाने डाल देते थे । रज़ाई गद्दों में से आती वो "फिनाइल की गोलियों" की महक आज भी याद है, उस रज़ाई के खोल का खादी का स्पर्श आज भी याद है ।

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

वो सर्दियों के कपड़े जो माँ उस छोटे वाले सन्दूक से निकाल के आँगन में धर देती थीं कुछ भूले बिछड़े दोस्तों से लगते थे, जिन से जुड़ी बीते वर्षों कि यादें मन को खुश कर जाती थीं । रंग बिरंगे चुभीले ऊन से बने वो स्वेटर, जिनका रंग और डिज़ाइन खुद मैं ने पसंद किया था , जिसका एक एक रेशा मैं ने अपनी आँखों के सामने बुनते देखा, कुछ इस तरह मुझे ठंड से बचा लेता था कि मानो उसे बनाने वाली मेरी दादी ने मुझे अपने हाथों में समेट रखा हो और ठंडी मुझे छू भी ना पाती । वो ऊन बुनने की सलाइयां जिन्हें मैं तलवार मान कर खेला करता था , आज भी याद है ।

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

वो सुनहरे बटनों वाला स्कूल का गर्म ब्लेज़र जो उस वर्ष मुझे एक नंबर बड़ा आता था पर खरीदते समय जैसे दो नंबर बड़ा नहीं । और वो ऊनी दस्ताने जिन्हें पहनकर मैं खुद को किसी वि आई पी से कम नहीं समझता था । घरवालों द्वारा ज़बरदस्ती पहनाया गया वो सर का गर्म कैप जो मेरे पैराशूट तेल लगा के नज़ाकत से बनाये गये बालों को ख़राब कर देता था । स्कूल से लौट कर बस्ता फेंक, धूप में बैट-बॉल खेलना आज भी याद है ।

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

स्कूल में टिफिन में रखे वो पराठें जिन में घी को, माँ अपनी ममता की अभिव्यक्ति समझ के चिपोड़ देती थीं । और लंच की घंटी सुनते ही होने वाली उत्सुकता ये जानने की, कि आज किसके डब्बे से गाजर का हलवा निकलेगा । हर रोज़ घर का बना पर अलग अलग स्वाद का वो गाजर का हलवा । अपने लाड़ली - लाडलों के लिये मेहनत से बनाये उस हलवे की वो खुशबू, वो लाली और वो मिठास, आज भी याद है ।

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

दिन भले ही छोटे हो जाते थे पर सर्दियों का मज़ा उतना ही बढ़ जाता था । धुएं के नाम-ओ-निशाँ से दूर कोहरा जब वाकई "फोग" हुआ करता था , ना की "स्मोग" । ऐसा लगता था मानो किसी सफ़ेद चादर ने पूरे इलाके को ढँक लिया हो । घर में लगे गुलाब की सुर्ख पंखुड़ियों पे पड़ी ओस की बूँद सूरज की रोशनी में किसी हीरे जैसे चमक उठती थी । और याद है पानी जमा देने वाली उस ठंड में दोस्तों के साथ पेंसिल को सिगरेट बना मुंह से धुआं निकालने का वो ढोंग जिसे कर हम मन ही मन खुश हो लिया करते थे ।

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

भीषण से भीषण सर्दी भी बचपन के जोश को कभी ठंडा नहीं कर पाती थी । सर्दियों की स्कूल की छुट्टियों में नाश्ते से दोपहर के खाने के बीच बस आँगन में रोज़ उस भीनी धूप में बैठा रहता था । रात बढ़ने पर पिता जी लकड़ियों को एक अंगीठी में जलाकर बैठक में रख देते थे और सब उसके ही इर्द-गिर्द बैठ के खाना खाते थे । लकड़ियो के जलने पे एक अनोखी खुशबू आती थी । कुछ लकडियाँ जो ढंग से सूखी नहीं होती थी अपने धुएं से पूरा कमरा भर देती थीं । उन लकड़ियों के जलते वक़्त आती चट-पट की आवाज़ मुझे याद है ।

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

अपने चरम पर पहुँच के मौसम फिर से नर्म होने लगता था । ब्लज़ेर की जगह अब बिना आस्तीन के स्वेटर से काम चल जाने लगता था और मीठे में गाजर के हलवे की जगह गुड़ की खस्ता गज़क से ही मन भर लिया जाने लगता था । मकर संक्रांति पे घर के बने तिल और लाइ के लड्डू खाने का मज़ा । और अगली सर्दियों तक अपने प्यारे रंग बिरंगे ऊनी कपड़ो को एक और बार पहन कर तसल्ली कर लेने के बाद सर्दियों को अलविदा कहना भी मुझे याद है ।

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी

अब सर्दियां बदल गयी हैं और जिंदगियां भी । रजाई की जगह अब "मिंक ब्लैंकेट" ने ले ली है , और अंगीठी की जगह बिजली से चलने वाले उपकरणों ने । गाजर का हलवा भी अब मिठाई की दुकान तक ही सीमित रह गया है । माँ और दादी-नानी के हाथ से बुने उन स्वेटरों का स्थान अब ब्रांडेड जैकेट और "स्वेट शर्ट्स" ने ले लिया है । अब कोहरे में सामने से आते हुए राहगीरों को दूर से पहचान लेने का रोमांचक खेल भी ख़त्म हो गया है, पर गनीमत है कि

आज भी याद हैं वो सर्दियाँ सुहानी ।

Monday, 23 March 2015

Girl You're a Magician

This is just an expression of the romanticism in me. Its my first poem (excluding my jumbled version of humpty dumpty from kindergarten) and i wanted it to be a romantic one. Hope you all like it...and as its my first attempt so please help me to improve with your reviews.

Girl you're a magician

How you make the hottest summer sun harmless
With just the breeze through your hair on my face

Girl you're a magician

How you shapeshift the most boring roads into heaven's pathways
with just your mesmerizing lips and your ocean eyed gaze

Girl you're a magician

How you make an indolent mortal crave for strolling all day
With just casting your words like magic spell which take my breath away

Girl you're a magician

How you make a heart feel what it has never felt before
Just by the way you capture it with the sorcery of yours

Girl you're a magician

Saturday, 14 March 2015

10 Things Men should do to Restore Women's Faith in Chivalry

The article is also sent for approval to be published in the leading online youth magazine www.thedemagogues.net

CHIVALRY AIN'T DEAD

The recent infamous events and continuously increasing incidents of violence (physical, mental and sexual) on women have created a living hell on earth for them. In such a negative atmosphere when their minds are inflicted with negativity and insecurity, it’s a duty of every single “Man” out there to help the women to restore their faith in the reality that “Not all men are the same” and Chivalry isn't dead.
Now here I would be adding up a few tips on how you can help creating positive vibes and act as a ray of hope with your simple actions. For the following part whenever I am referring to women: I m using up that word common for your friend, wife, girlfriend, colleague, sister, mother, daughter or any stranger.

Starting with the easiest ones first

1. THE BASICS

The basics of giving respect to the woman you are with lies in your simplest actions. Open and Hold the door for them when you are entering a place or simply pull the chair for them when she sits to dine.This won’t take much of your effort but would surely make them feel respected and loved.

2.  OFFER A SEAT




Whenever commuting on a metro/bus/local or any other public conveyance, if there is a lady standing and/or looking for a seat, be the first person to offer a seat. Sitting in a crowded public vehicle is definitely more comfortable and safe for them than standing and it is your job as a gentleman to add to their comfort and safety whenever you can.

3. SPOT THEM OUTSIDE THE GYM




If you see them carrying things, always offers to carry it for them. Even they know that they can carry all the stuff on their own but you should always try to grab the honor of making them feel free and easy.

4. TALK LIKE A GENTLEMAN




Whenever you are talking to them, especially a stranger, you should be soft-spoken and decent in your speech, face expressions and body language. No matter who starts the conversation, your manner should always be courteous. And avoid using slangs and cuss words as much as possible.

5. JOIN THEM IN




It’s not the 14th century anymore. Join them in with their work more often. Be it preparation of a presentation at your workplace or cooking up an exotic meal in the kitchen or the weekend laundry. They might not want you to share the work sometimes but on your part you should always offer if they would mind to. And never say a nay if they ask you for help with something.

6.   SWAP YOUR SHOES




Ask them to teach you some of their work. Let it be her/their hobby for instance and in return you can make them learn some of the stuff which has been stereotyped as “manly” but she/they always wanted to try, something as simple as teaching them to ride your Royal Enfield. Doing such things will not only develop confidence in her/them but would also make you realize that we all can be equally good at every work if we try.

7. BE SELFLESS




This goes out particularly for the stranger scenario. No matter if you are voluntarily assisting her with something or if she has asked you, your sole purpose should be just to get the job done, not her number or Facebook. It is because of this behavior why women try not to seek your help even in an event when it is needed.

8. DROP HER SAFE




Its late dark and it is unsafe for her to travel alone. Offer to drop her home safely if she doesn't mind. It is a situation when you should take the lead and ask her. Even if she is a stranger, ask with respect and it is highly possible that you were the guardian angel she might be looking for. BUT KEEP IN MIND NUMBER 7.

9. CONFRONT THE EVE-TEASERS




Anywhere you see, Every time you see, in whatever way you can.

10. MOTIVATE YOUR BUDDIES




This is an indirect but the most effective way to spread the goodness. Also, slam your gang if they are objectifying a colleague a friend or even a stranger in a “harmless” discussion. Be a Man.



Bring Hope to the Society and Earn Respect






All the images are the property of their respective owners. Source : Google Image Search