Search This Blog

Showing posts with label poem on freedom fighters. Show all posts
Showing posts with label poem on freedom fighters. Show all posts

Monday, 15 August 2016

तभी तुम आज़ाद हो ।

संकट का जब पहर पड़े,
विपदा की घटा छायी हो,
हुँकार भरो, उतरो रण में,
तभी तुम लक्ष्मी बाई हो ।

जैसे खड़ा रहता विशाल वृक्ष,
चाहें कितनी ही भीषण आंधी हो,
करो बदलाव वैसी ही ज़िद करके,
तभी तुम महात्मा गांधी हो ।

टेको ना घुटने तुम कभी,
ना कभी निराश हो,
रक्त को कर दो तुम अमृत,
तभी तुम नेता सुभाष हो ।

गर्जना कुछ यूँ करो,
गूंजमय सम्पूर्ण जगत हो,
सर चढ़ कर बोले इंकलाब,
तभी तुम शहीद भगत हो ।

लिए तमन्ना सरफरोशी की,
चल पड़ो जब शंखनाद हो,
शीश कटें सौ, झुके न कभी एक,
तभी तुम आज़ाद हो ।


- कुलदीप